जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए मतदान
चंडीगढ़ जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया और इसमें लोगों ने काफी उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला परिषद के लिए 65.37 प्रतिशत और पंचायत समिति के लिए 65.05 प्रतिशत मतदान हुआ। रायपुर कला मक्खन माजरा में सबसे अधिक 89.18 प्रतिशत मतदान हुआ।
पंचायत समिति के लिए सबसे कम बहलाना में 55.07 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि जिला परिषद के लिए सबसे कम मतदान 56.66 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला परिषद के लिए जिला परिषद के लिए 27 हजार 720 मतों में से 18121 लोगों ने मतदान किया। जबकि पंचायत समिति के लिए 34197 मतों में से 22 हजार 244 लोगों ने मतदान किया।
पिछली बार से बढ़ा मतदान प्रतिशत
पिछले वर्ष 2012 के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव से इस बार अधिक मतदान हुआ। जहां पिछले चुनाव में जिला परिषद के लिए 53.28 प्रतिशत और पंचायत समिति के लिए 55.14 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं इस बार पंचायत समिति के लिए 65.05 और जिला परिषद के लिए 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ।
भाजपा नेता भट्टी बैठे धरने पर
पंचायत समिति रायपुरकलां/मक्खन माजरा और जिला परिषद रायपुरकलां के उम्मीदवा हरमेश सिंह और हरदीप सिंह ने कहा कि बूथ पर पर उन्हें बैलेट बॉक्स नहीं दिखाया गया। रिटर्निंग अफसर कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
मौली जागरां में भाजपा नेता रामबीर भट्टी पोलिंग स्टेशन के बाहर कुछ देर के लिए धरना पर बैठ गए। रामबीर भट्टी का कहना था कि बूथ के अंदर बैठे लोग मतदाताओं को परेशान कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर आकर उन्हें हटाया।