चंडीगढ़। नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नई योजना बनाई है। अब दोपहर के समय एक ही एरिया में सभी सफाई कर्मचारियों को इकट्ठा करके सफाई कराई जाएगी। यह काम अलग-अलग एरिया में प्रतिदिन किया जाएगा। इस तरह शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
मेयर राजेश कालिया और कमिश्नर केके यादव ने रामदरबार से इस नई योजना की शुरुआत की। कर्मचारियों को मास्क और ग्लव्स देकर शहर को साफ रखने में सहयोग करने की अपील की। मेयर ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर के प्रमुख स्तंभ होते हैं। ज्ञात हो कि अभी तक सफाई कर्मचारी केवल दो ही शिफ्ट में काम करते थे। जिसमें सड़क व रोड की सफाई हो पाती थी। अब इस व्यवस्था से बेहतर सफाई हो सकेगी।