फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज राम रहीम से नहीं मिल पाएगी हनीप्रीत, सिरसा पुलिस को आपत्ति

Mon, 18 Nov 2019 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, सिरसा/रोहतक
विज्ञापन
हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचकूला हिंसा मामले में आरोपी हनीप्रीत आज भी सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम से नहीं मिल पाएगी। सूत्रों की मानें तो सिरसा पुलिस को राम रहीम से हनीप्रीत की मुलाकात पर आपत्ति है। 

विज्ञापन


सिरसा के कार्यवाहक एसपी विजय प्रताप सिंह ने रविवार को सुनारिया जेल अधीक्षक को बंद लिफाफे में अपना जवाब भेजा है। सूत्र बताते हैं कि केस की जांच और कानून व्यवस्था प्रभावित होने का अंदेशा जताते हुए जेल में मुलाकात पर सिरसा पुलिस ने आपत्ति जताई है। 

पंचकूला हिंसा मामले में हनीप्रीत दो साल से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद 11 दिन पहले जमानत पूर छूटी है। जेल से बाहर आने के बाद से वह सिरसा डेरे में रह रही है। इस बीच वह राम रहीम से मुलाकात में आने वाली कानूनी अड़चनों को दूर करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, हनीप्रीत ने सुनारिया जेल प्रशासन को चिट्ठी भेजकर राम रहीम से मुलाकात की अनुमति मांगी थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने सिरसा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पूछा था कि हनीप्रीत की राम रहीम से मुलाकात को लेकर सिरसा पुलिस को कोई आपत्ति तो नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें