स्वाति ने ओबीसी केटेगरी में किया हरियाणा टॉप
नियमित पढ़ाई, आत्म विश्वास और बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से बड़े से बड़े लक्ष्य का प्राप्त किया जा सकता है। यह कहना है नेशनल इलिजबिलटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) में ओबीसी केटेगरी में छठा रैंक प्राप्त करने वाली यदुवंशी स्कूल की छात्रा स्वाति का। स्वाति ने ओबीसी केटेगरी में हरियाणा को टॉप किया है।
इससे पहले एम्स के परिणाम में स्वाति ने ओबीसी केटेगरी में 127वां रैंक प्राप्त किया था। इसके अलावा स्वाति 12वीं परीक्षा परिणाम में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ जिले की टॉपर रह चुकी हैं।
स्वाति महेंद्रगढ़ की छाजुपुरम कॉलोनी में रहती हैं और उसके पिता राजेश यादव यदुवंशी स्कूल में केमिस्ट्री के लेक्चरर हैं जबकि मम्मी मीना देवी गृहणी हैं। स्वाति ने बताया कि उसे पूरा विश्वास था कि वह अच्छे रैंक से सफलता प्राप्त करेंगी। स्वाति ने कभी भी नीट आदि की कोचिंग नहीं ली और प्रथम प्रयास में ही यह मुकाम हासिल किया है।