फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के खिलाफ अग्निवेश ने उगली 'आग'

Thu, 09 Oct 2014 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी और प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वामी अग्निवेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में मोदी का नाम का गुब्बारा भी जल्द फूटने वाला है। वे चुनावी जनसभाओं में लोगों को सिर्फ हवाई सपने ही दिखा रहे हैं। स्वामी अग्निवेश ने बुधवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के लिए जब चुनाव प्रचार शुरू किया तो लोगों से कई वादे भी किए लेकिन अब तक एक भी पूरा करना तो दूर, छुआ तक नहीं है। अग्निवेश ने कहा कि सरकार बनने के बाद जब मोदी को वादे याद दिलाए तो उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्ना हजारे और केजरीवाल पर ली चुटकी

अग्निवेश ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से मांस के निर्यात पर पाबंदी लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बाबा रामदेव का मोदी ने खूब प्रयोग किया, लेकिन अब मोदी ने योग गुरु को दूध से मक्खी की तरह निकाल दिया है।

बाबा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भी भाजपा की सरकार बनने पर काला धन लाने का दावा किया था।

अग्निवेश ने अन्ना हजारे और ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी घेरते हुए कहा कि इन दोनों की भी विश्वसनीयता खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि अब फिर से जेपी आंदोलन की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें