फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में बेकाबू हो एसयूवी पलटी, दो लोगों को कुचला, मौत

Fri, 19 Feb 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-अंबाला मुख्यमार्ग पर रमाडा होटल के पास देर रात एक बेकाबू महिंद्रा एक्सयूवी ने दो लोगों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार एक्सयूवी डिवाइडर पर लगे खंभे को तोड़ते हुए दूसरी तरफ जाकर पलट गई। मृतकों की पहचान रामरतन यादव (47) निवासी रामदरबार चंडीगढ़ और दिनेश (45) रायपुर खुर्द चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुए दोनों लोग पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने आए थे। हादसे के बाद मौके पर पेट्रोल की कैन भी पुलिस को मिली है। हादसे के बाद एक्सयूवी सवार तीन लड़कियां और दो लड़के मौके से भाग गए। इस दौरान रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु करवाया।

जानकारी के अनुसार, वीरवार रात करीब सवा 9 बजे महिंद्रा एक्ययूवी नंबर पीबी03एजे-4061 चंडीगढ़ की ओर से जीरकपुर आ रहा थी। जब एक्सयूवी रमाडा होटल के पास पहुंची तो उसका संतुलन बिगड़ गया। बेकाबू होकर एक्सयूवी डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ पलट गई।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क क्रॉस करने के लिए इंतजार कर रहे रामरतन यादव और दिनेश एक्सयूवी की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर बलटाना चौकी इंचार्ज फूल चंद मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची मृतक दिनेश की पत्नी शकुंतला ने बताया कि उसके पति पभात क्षेत्र में दवाओं के गोदाम में चौकीदार का काम करते थे।

वहीं, रामरतन के लड़के बालकृष्ण ने बताया कि उसके पिता एक निजी कंपनी की रेहड़ी चलाने का काम करते थे। पुलिस ने दोनों शवों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए है। चौकी इंचार्ज फूलचंद ने बताया कि फरार कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें