फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL का असर: चुनिंदा हरियाणा रोडवेज बसों ने ही पकड़ी पंजाब की राह

Sat, 12 Nov 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
हरियाणा सरकार सतलुज-यमुना लिंक नहर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद पंजाब में रोडवेज बसें भेजने को लेकर सावधानी बरत रही है। शनिवार को भी डिपो महाप्रबंधकों ने हरियाणा के साथ लगते पंजाब के क्षेत्रों में ही बस सेवा शुरू की। लंबे रूट पर बसों को नहीं भेजा गया। आगजनी और तोड़फोड़ के डर से चालक-परिचालक बसें ले जाने से भी मना कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमृतसर और जम्मू के लिए रोडवेज की कोई भी बस रवाना नहीं हुई। हालांकि, सरकार व परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर बाद ही बसें चलाने के निर्देश दे दिए थे। बावजूद इसके चालक-परिचालक बसों को नहीं ले जा रहे हैं। लुधियाना, पटियाला, जालंधर और अन्य लंबे रूट पर भी इक्का-दुक्का बसें ही गईं। सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, अंबाला व कुरुक्षेत्र डिपो की बसों ने 50 किलोमीटर के दायरे में ही रूटों पर सेवाएं दीं।

सभी बसों के पंजाब न जाने से दो दिन में लगभग तीस लाख राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। हरियाणा परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लों ने कहा कि डिपो महाप्रबंधक सभी बसों को चलाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन स्टाफ जाने से कतरा रहा है। लोगों को हो रही परेशानी से वह वाकिफ हैं, लेकिन चालकों-परिचालकों को जबरदस्ती नहीं भेजा सकता। पंजाब के हालात पर डिपो महाप्रबंधक अपने स्तर पर नजर रख रहे हैं। जल्द बस सेवा शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें