फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा और कपूरथला के डीसी समेत 4 आईएएस व 5 पीसीएस का तबादला

Sat, 12 Nov 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तबादला - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से चार आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत पोस्टिंग के लिए उपलब्ध आईएएस अर्शदीप सिंह थिंड को स्पेशल सेक्रेटरी फाइनेंस नियुक्त करते हुए स्माल सेविंग्स निदेशक के खाली पद का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इसके साथ बठिंडा के डीसी बसंत गर्ग को अमृतसर का डीसी लगाया गया है, जबकि पोस्टिंग के लिए उपलब्ध गुरलवलीन सिंह सिद्धू को कपूरथला का डीसी नियुक्त किया गया है। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे आईएएस घनश्याम थोरी को बसंत गर्ग की जगह बठिंडा का डीसी लगाया गया है।
विज्ञापन


लुधियाना में डीटीओ नियुक्त पीसीएस अफसर दलविंदरजीत सिंह को तरन तारन में लवजीत कलसी की जगह एसडीएम लगाया गया है और लवजीत कलसी को दलविंदरजीत सिंह के स्थान पर लुधियाना में डीटीओ नियुक्त किया गया है। तापा की एसडीएम अनुप्रिता जोहल को पटियाला डेवलपमेंट अथारिटी में इस्टेट आफिसर लगाया गया है। यह पद अभी तक खाली था। इनके अलावा लुधियाना में असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर सतवंत सिंह को लुधियाना-2 में इसी पद पर तैनात किया गया है। बरनाला में असिस्टेंट कमिश्नर जनरल एंड ग्रिविएंसेस वरिंदर सिंह को तापा में अनुप्रिता जोहल के स्थान पर एसडीएम लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें