फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : अबोहर में निलंबित सिपाही ने पत्नी-बेटे की हत्या की, पुत्रवधु ने भागकर बचाई जान

Sun, 06 Dec 2020 07:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
मां-बेेटे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के अबोहर जिले के थाना कबरवाला के गांव सरांवा निवासी एक निलंबित सिपाही ने अपने बेटे व पत्नी की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उसकी पुत्रवधू ने घर से भागकर जान बचाई। वारदात का पता चलते ही थाना कबरवाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू की। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस से निलंबित सिपाही सतनाम सिंह शराब पीने का आदी था और शराब के लिए घर वालों को परेशान करता रहता था। जिससे घर में हमेशा झगड़ा होता था। सतनाम सिंह का विवाहित बेटा जबरजंग और अविवाहित अमरजंग 10 एकड़ भूमि पर कृषि करते थे। रविवार को सुबह करीब आठ बजे जबरजंग घर से बाहर गया था और अमरजंग चाय पी रहा था। इसी दौरान सतनाम सिंह ने मामूली विवाद में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से छोटे बेटे अमरजंग को गोली मार दी। 


गोली की आवाज सुनते ही जब सतनाम सिंह की पत्नी रुपिंद्र कौर रसोई से बाहर आई तो उसने अपनी पत्नी को भी गोली मार दी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया। तब तक सतनाम सिंह फरार हो गया। वारदातस्थल पर पहुंचे थाना कबरवाल के प्रभारी हरप्रीत सिंह व एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सतनाम सिंह की पुत्रवधू रमनजीत कौर के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


आरोपी के पिता ने पोतों के नाम कर दी थी जमीन
वारदात के बाद परिजनों से बातचीत में पता चला कि आरोपी सतनाम सिंह पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर था। लेकिन वह पूरा दिन शराब पीकर इधर-उधर पड़ा रहता था, जिस कारण वह लगातार ड्यूटी से गैर हाजिर रहता। इस पर पुलिस विभाग ने 1988 में उसे सिपाही पद से निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं सतनाम सिंह की गलत आदतों के कारण उसके पिता प्रकाश सिंह ने 10 एकड़ जमीन दोनों पोतों जबरजंग सिंह व अमरजंग के नाम कर दी थी।

वर्तमान में जब सतनाम सिंह को शराब पीने के लिए घर से पैसे मिलने बंद हो गए तो वह दोनों बेटों पर 10 एकड़ जमीन अपने नाम करवाने का दबाव बनाने लगा। इसी बात पर घर में झगड़ा रहता था। परिजनों ने बताया कि आरोपी सतनाम सिंह ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से कोई संतान नहीं थी और वह उसकी गलत आदतों के कारण छोड़कर चली गई थी। इसके बाद रुपिंद्र कौर से दूसरी शादी हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें