फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने लिखा- माता-पिता हमारी बात नहीं समझ रहे, इसलिए हम नहर में कूद रहे हैं

Thu, 23 May 2019 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डबवाली (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राज कैनाल नहर में दो प्रेमी जोड़े के छलांग लगाने की आशंका है। पुलिस ने चौटाला गांव के प्रेमी जोड़े की तलाश के लिए चार गोताखोर लगाए हुए हैं। 

विज्ञापन

बुधवार को दोपहर दो के करीब उपमंडल के गांव चौटाला निवासी अनीश कुमार ने चौटाला चौकी में एक शिकायत देकर कहा है कि बीते दिवस 21 मई को दोपहर बाद 3 बजे गांववासी विजय कुमार कहीं जाने का कह कर उसका बाइक मांगकर ले गया था। लेकिन वह वापस नहीं आया। 

बुधवार को उसे पता चला है कि उसका बाइक उपमंडल के गांव अबूबशहर में राज कैनाल नहर के किनारे पर खड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक की तलाशी लेने पर उसमें उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। जिस पर लिखा है कि मैं विजय कुमार व ममता निवासी चौटाला, हम दोनों आपस में एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं और हमारे माता-पिता हमारी बात को समझ नहीं रहे। इसलिए हम नहर में कूदकर आत्महत्या कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने पर परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद राज कैनाल नहर में चार गोताखोर को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू की गई। करीब रात आठ बजे तक विजय और ममता की तलाश जारी थी। चौटाला चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर नहर में दोनों की तलाश की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें