फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र निकले पठानकोट रेलवे स्टेशन से पकड़े गए संदिग्ध, परिजनों को सौंपने की तैयारी

Tue, 27 Nov 2018 02:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
सुरक्षाबलों द्वारा पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पठानकोट रेलवे स्टेशन पर आतंकियों से शक के आधार पर पंजाब और जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से रविवार को हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्ध कश्मीरी युवा छात्र निकले। प्राथमिक पूछताछ में फिलहाल पुलिस को उनके पास से न तो कोई संदिग्ध वस्तु मिली है न ही उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। अब इन्हें परिजनों के हवाले करने की तैयारी है। तीनों छात्र दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के आवंतीपोरा के रहने वाले हैं। इनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो पूजा एक्सप्रेस पर सवार होकर रविवार को जयपुर जाने के लिए निकले संदिग्ध कश्मीरी युवाओं की सूचना के बाद पंजाब और जम्मू कश्मीर की सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गईं। रविवार रात आठ बजे के लगभग पूजा एक्सप्रेस को पठानकोट रेलवे स्टेशन पर रोककर ट्रेन से कई लोगों को उतारकर जांच की गई। इस दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी अभियान में साथ देते हुए तीन संदिग्धों को पंजाब की पुलिस मदद से ट्रेन से उतार लिया। रात डेढ़ बजे तक पठानकोट चक्की बैंक के नजदीक सीआईए थाने में संदिग्धों से पंजाब, जम्मू कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की। 

जांच में तीनों युवाओं से कुछ भी संदिग्ध कनेक्शन सामने नहीं आया, जिसके बाद रात दो बजे जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम अतिरिक्त पुलिस प्रमुख कठुआ और लखनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में युवाओं को लेकर लखनपुर थाने पहुंची। रातभर पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में लिए गए युवाओं से पूछताछ की, जिसके बाद सोमवार दोपहर तीनों को एसडीपीओ बार्डर के हवाले कर दिया गया। इसके साथ ही तीनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


एक एमटेक व दूसरा बीबीए का छात्र
आवंतीपोरा निवासी तीनों छात्रों की उम्र 16 से 25 साल है। इनमें से एक जयपुर के विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में एमटेक व दूसरा बीबीए का स्टूडेंट है। जबकि तीसरा बच्चा 10वीं का छात्र है। जो इनके साथ घूमने के लिए जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें