फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते 37 वर्षीय महिला ने पेड़ से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-33डी स्थित पार्क में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को शव को पेड़ से उतार कर जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बुड़ैल निवासी अनु (37) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना वीरवार सुबह करीब 10 बजे की है। सूचना मिली कि सेक्टर-33डी स्थित पार्क में एक महिला पेड़ से लटकी हुई है। सूचना पर सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला चुन्नी के सहारे पेड़ से लटकी हुई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला मूलरूप से नेपाल की निवासी है और उसका नाम अनु है। बुड़ैल में अनु के दो बेटियां और एक बेटा रहते हैं जबकि पति उससे अलग रहता है। अनु मोहाली स्थित एक घर में रहकर मजदूरी का काम करती थी। बीते दिनों वह बुड़ैल स्थित अपने घर आई थी। इस दौरान उसकी किसी बात को लेकर अपनी बेटी से लड़ाई हो गई। इसके बाद अनु कहीं चली गई। बाद में पता चला कि उसने पेड़ से लटककर जान दे दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें