फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा की अंबाला रैली में ‘हाशिये’ पर रहे मोदी

Sat, 05 Apr 2014 09:14 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेता और कार्यकर्ता जहां इस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी के नाम की ही माला जपते दिख रहे हैं, वहीं ऐसे में शनिवार को अंबाला पहुंची संसद में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने  ‘भारत विजय रैली’ में अपने भाषण को मोदीमय नहीं होने दिया।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी के गुणगान को फिलहाल हाशिये पर रखते हुए मिशन मोदी की गूंज में कहीं गुम हो चुके भाजपा के विजिन और एजेंडे की बात की। उन्होंने अटल सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया और न केवल गुजरात, बल्कि मध्यप्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ सरकारों के विकास को भी देश में इस बार भाजपा की जीत का आधार बताया।

भाजपा के दिग्गज नेताओं को कराया अहसास

हालांकि सुषमा स्वराज के इस भाषण की जहां रैली में खासी चर्चा रही, वहीं भाषण कला में निपुण सुषमा स्वराज ने रैली में मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने भाषण से इस बात का अच्छी तरह से अहसास करवा दिया कि दरअसल, चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी मैदान में और नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। जबकि अभी तक भाजपा के कई दिग्गज नेता व कार्यकर्ता भाजपा को दरकिनार कर इस चुनाव को केवल ‘मोदी’ केंद्रित करके ही लड़ रहे हैं।

पर्रीकर को बताया लोकप्रिय सीएम

इस वक्त अधिकतर भाजपाई गुजरात के विकास को ‘मॉडल’ और नरेंद्र मोदी को सबसे पसंदीदा नेता करार देकर अपने चुनाव प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं, मगर सुषमा स्वराज ने शनिवार को अंबाला के चुनावी मंच से गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर को सबसे लोकप्रिय सीएम बताकर नया शिगूफा छोड़ दिया है।

उन्होंने गुजरात के विकास की तो कम चर्चा की बल्कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन के कामों की ज्यादा तारीफ की। उन्होंने राजस्थान में भी इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की मेहनत की दिल खोलकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि इस बार राजस्थान में 17 जिलों में तो कांग्रेस की एक भी सीट नहीं आई है। खैर, रैली में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा के कसीदे तो मैडम सुषमा ने खूब गढ़े, मगर अपने भाषण से गुजरात के विकास मॉडल को कम स्थान दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि भाजपा के पास नरेंद्र मोदी के रूप में देश में प्रधानमंत्री पद का नेतृत्व है और कांग्रेस का नेतृत्व अटकलों में है।
विज्ञापन

अटल की तारीफ में कसीदे पढ़े

सुषमा स्वराज ने अटल बिहारी वाजपेयी के समय में हुए विकास की खुलकर तारीफ की। उन्होंने देश में 60 साल कांग्रेस शासनकाल और छह साल के अटल बिहारी सरकार की तुलना करते हुए अटल सरकार की उपलब्धियों के गुणगान किए।

सुषमा ने मोदी के गुजरात मॉडल की बिल्कुल बात नहीं की। उन्होंने अटल सरकार की देश के लिए नीतियां व विदेशी नीतियों पर खुलकर तारीफ की और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना बनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें