फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई के मामले में एमएलए माणुके ने दायर की जमानत याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस के साथ हाथापाई करने के मामले में आम आदमी पार्टी की जगराओं की एमएलए सरबजीत कौर माणुके ने शुक्रवार को जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की है। इस केस में एमएलए माणुके के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता और एमएलए शामिल हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने दो साल पहले माणुके के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 332, 353 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने पिछले साल आप के 10 नेताओं भगवंत मान, मास्टर बलदेव सिंह, हरपाल चीमा, बलजिंदर कौर, मीत हेयर, सरबजीत कौर माणुके, अमन अरोड़ा, मंजीत सिंह, जयकृष्ण सिंह रूढ़ी और नरिंदर सिंह शेरगिल के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। एफआईआर के मुताबिक ये नेता सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सीएम आवास घेरने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई की थी। इसमें चंडीगढ़ पुलिस के निरीक्षक मलकीत सिंह, सिपाही विनीत कुमार और महिला सिपाही मनप्रीत कौर घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें