फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में महिला उद्यमियों की संख्या पर नया सर्वे, चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 27 Jul 2016 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
women entrepreneurs - फोटो : demo
विज्ञापन
चंडीगढ़ में महज 6 प्रतिशत महिलाएं ही एंटरप्रेन्योर हैं। अभी भी महिलाएं अपने दम पर उद्योग धंधे चलाने का रिस्क कम ही ले रही हैं।  इस क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों के बीच जबरदस्त असमानता है। आर्थिक जनगणना-2013 में यह बात सामने आई है। जनगणना-2011 के आधार पर पहली बार चंडीगढ़ में आर्थिक जनगणना-2013 की गई थी।
विज्ञापन


यह सर्वे फरवरी-मार्च 2013 में सभी 376 ब्लॉक में 77 गवर्नमेंट सुपरवाइजर्स के अंडर 340 कर्मचारियों की सहायता से किया गया। यूटी प्रशासन ने मंगलवार को आर्थिक जनगणना-2013 की रिपोर्ट जारी कर दी। इस रिपोर्ट केआधार पर चंडीगढ़ में कुल 83 हजार 578 प्रतिष्ठान हैं। जिसमें से महज 5783 यानी 6.92 प्रतिशत को महिलाएं चला रही हैं। जबकि 77 हजार 795 पुरुषों के हाथों में हैं। महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे प्रतिष्ठानों में कुल 10 हजार 361 कर्मचारी काम कर रहे हैं। जो कुल वर्कर्स का 4.20 प्रतिशत है। रिटेल ट्रेड, मैन्युफैक्चिरिंग, एजुकेशन, कंस्ट्रक्शन और एकोमोडेशन एंड फूड सर्विसेज पांच ऐसे क्षेत्र में जिनमें अधिकतर महिलाएं काम कर रही हैं। चंडीगढ़ में 256 जगह हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम का काम चल रहा है।

84 प्रतिशत उद्योग हिंदुओं के हाथ में
आर्थिक जनगणना-2013 में धर्म अनुसार भी आंकड़े निकल कर आए हैं। 84.09 प्रतिशत उद्योग हिंदू चला रहे हैं। जबकि मुस्लिम के हाथों में 6.86 प्रतिशत प्रतिष्ठान हैं। सिखों के हाथों में भी महज 7.70 प्रतिशत उद्योग हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-17, 22, 19 एस्टेब्लिशमेंट हब
आर्थिक जनगणना में सेक्टर-17 के आस-पास का एरिया एस्टेब्लिशमेंट हब के रूप में उभरा है। इसमें सेक्टर-17 के साथ सेक्टर-22, 20, 19, 34, 35 और मौली जागरां शामिल हैै।
विज्ञापन


पांच इंप्लायमेंट जेनरेटिंग सेक्टर
क्षेत्र                                          इंप्लाई
रिटेल ट्रेड    -                              42038
इंफोर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन    -       31960
मेन्यूफेक्चिरिंग                    -      26068
कंस्ट्रक्शन        -                         22709
एजुकेशन        -                          21900
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें