फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजेवाला को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली में भी मिलेगी वाई श्रेणी सुरक्षा

Thu, 12 Jan 2017 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने वीरवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को बड़ी राहत देते हुए अगले आदेशों तक  केंद्र को हरियाणा से बाहर भी उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इस कवर में उसको केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान का कवर दिया जाए। हाईकोर्ट ने कहा कि यह आदेश अंतरिम है क्यों की रणदीप सुरजेवाला पार्टी के मुख्य प्रवक्ता है और पांच राज्यों के आगामी चुनाव में उनको दिल्ली से बाहर जाना पड़ता हैं।

रणदीप को हरियाणा में वाई श्रेणी की सुरक्षा है और हरियाणा से बाहर जाने की स्थिति में दिल्ली में उनकी सुरक्षा का घेरा कमजोर पड़ जाने की उन्होंने दलील दी थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अगले आदेशों तक दिल्ली में भी मिलेगी वाई श्रेणी सुरक्षा

हाईकोर्ट - फोटो : file photo
इस मामले में मंगलवार को केंद्र ने हाईकोर्ट में जवाब दायर कर स्पष्ट कहा था कि केंद्र ने सुरजेवाला की सुरक्षा को रिव्यू कर पाया था कि रणदीप को इतना खतरा नही है कि उसे केंद्रीय सुरक्षा बल की सुरक्षा का कवर उपलब्ध करवाया जाए। 

वीरवार को जब सुनवाई आरंभ हुई तो इस दौरान कहा गया कि हरियाणा के साथ ही दिल्ली में भी सुरजेवाला का ज्यादातर समय बीतता है और ऐसे में उन्हें दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर भी वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलनी चाहिए। 

हाईकोर्ट ने कहा कि अभी तक केंद्र ने सुरजेवाला की सुरक्षा पर अपना स्टैंड क्लीयर नहीं किया है और आगामी चुनावों के मुद्देनजर उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। ऐसे में दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें