फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनानगर के बाद गुरदासपुर में फायरिंग, आतंकियों का काउंटर अटैक तो नहीं?

Mon, 03 Oct 2016 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भारत-पाक बार्डर पर बेहद तनाव भरा माहौल - फोटो : demo
विज्ञापन
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के 3 दिन से भारत-पाक बार्डर पर बेहद तनाव भरा माहौल है। पाकिस्तानियों पर नजर है। 
विज्ञापन


रविवार रात 6 आतंकियों ने बारामूला में 46 राष्ट्रीय राइफल्स और बीएसएफ के कैंपों पर हमला किया। रात साढ़े 10 बजे हुए हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। पांच जवान जख्मी हैं। एक जवान के शहीद होने की खबर है। आतंकी कैंप में नहीं घुस पाए।

रात 12.30 बजे सेना ने स्थिति नियंत्रण में होने का एलान किया। इसके बाद आतंकियों ने 1:30 बजे दीनानगर में चक्करी पोस्ट के सामने गेट नंबर-19 के पास से घुसपैठ की कोशिश की, जो इमेजिंग सेंसर्स से पकड़ में आ गई। घुसपैठियों की संख्या 9-10 थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकंडों में छिप गए घुसपैठिए

फायरिंग शुरू की तो घुसपैठिए सरकंडों में छिप गए
बीएसएफ ने फायरिंग शुरू की तो घुसपैठिए सरकंडों में छिप गए। बीएसएफ ने पैराशूट शैलिंग कर रोशनी की। दरिया रावी का किनारा होने के कारण पोस्ट के पास काफी ऊंचे सरकंडे हैं, जिसका फायदा घुसपैठियों को मिला। घुसपैठिए भाग निकले।

सोमवार सुबह गुरदासपुर स्थित चकरी पोस्ट पर सोमवार तड़के फायरिंग हुई। बीएसएफ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने यह कार्रवाई संदिग्ध गतिविधियों के चलते की है। हालांकि, अब कार्रवाई खत्म हो गई है।

बीएसएफ ने सुबह घुसपैठियों के होने की हलचल के बाद फायरिंग की। इसके बाद इंटरनेशनल बार्डर से लगते गुरदासपुर जिले के गांव डुरंगला और आसपास के गावों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें