फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सूरज बने सीएलटीए आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

सूरज ने नीरज यशपाल को हराकर सीएलटीए आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप का एकल वर्ग का खिताब हासिल किया। एक लाख रुपये की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से खेला गया।

फाइनल कर्नाटक के दूसरी वरीयता प्राप्त सूरज और चंडीगढ़ के नीरज यशपाल के बीच खेला गया। मैच के पहले सेट में सूरज ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आक्रामक रुख अपनाया। एक समय में सूरज 1-2 से पीछे चल रहे थे, इसके बाद अगले 5 गेम इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और पहला सेट 6-2 से जीत लिया। दूसरे सेट में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन सूरज ने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और दूसरा सेट भी 6-4 से जीतकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार सेरेमनी में सीएलटीए के उप प्रधान एस एम शर्मा और डॉ. जसजीत सिंह, एक्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य डॉ. रीत महिंदर सिंह, डॉयरेक्टर कोचिंग रोमन सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफियां देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें