फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-32सी में तीन दिन से लो प्रेशर से जल सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बढ़ते पारे के बीच सेक्टर- 32सी निवासी पिछले तीन दिनों से पानी के लो प्रेशर से परेशान हैं। आलम यह है कि लोग प्राइवेट टैंकरों से पानी मंगाकर घरों के टैंकों को भर रहे हैं। इससे उनका आर्थिक नुकसान तो हो ही रहा, ज्यादा समय पानी भरने में निकल रहा है। उधर, पानी के लो प्रेशर को लेकर विभागीय अधिकारी कजोली में होने वाले वाटर शटडाउन को कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-32सी के ब्लॉक नंबर- 217 में लगभग 600 घर हैं। इनमें लगभग 6000 लोग रहते हैं। हजारों की यह आबादी पिछले तीन दिनों से पानी के लो प्रेशर की समस्या से जूझ रही है। घरों की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल में पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच पा रही है। लोग पानी की इस समस्या के लिए प्राइवेट पानी के टैंकरों को बुलाकर घरों पर पानी की टंकियों को भर रहे हैं। 500-600 रुपये में पड़ने वाले इस टैंकर से लोगों की जेब पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही लोगों का पानी भरने में समय भी बर्बाद हो रहा है। ब्लॉक रहने में रहने वाले श्याम लाल, गौरीशंकर राय, जमाल, राज चड्ढा आदि ने बताया कि कई बार विभाग को इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इस बारे में राजेंद्र सिंह, एसडीओ, नगर निगम ने कहा कि कजोली वाटर वर्क्स में दो दिन पहले तकनीकी कारणों से वाटर शट डाउन कर दिया गया था। इससे शहर में वाटर लेवल की समस्या हुई है। आज-कल में वाटर लेवल सही हो जाएगा और लो प्रेशर की दिक्कत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

दो परिवार मिलकर मंगा रहे टैंकर
पानी की इस समस्या से निपटने के लिए ब्लॉक में रहने वाले दो परिवार मिलकर एक पानी का टैंकर मंगा रहे हैं। इससे उन पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हो जाता है। राज चड्ढा ने बताया कि पानी का एक टैंकर दोनों परिवारों के लिए दो दिन ही दिन चल पाता है। इसके बाद तीसरे दिन फिर टैंकर मंगाना पड़ता है।
लोगों ने घरों में लगा रखे हैं मोटर
पानी की सप्लाई की लाइन में लोगों ने पानी को टैंक तक पहुंचाने के लिए मोटर लगा रखे हैं। इससे पीछे बने घरों में पानी का प्रेशर लो हो जा रहा है और दूसरे घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें