फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शिफ्टिंग पर बैठक आज.. आढ़तियों ने तय की मांगें, कहा- शिफ्टिंग की पॉलिसी बनाए यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन सेक्टर-17 से अस्थाई सब्जी मंडी को सीधे सेक्टर-39 में शिफ्ट करने के लिए सोमवार को बैठक कर सकता है। बैठक में सेक्टर-39 व 26 दोनों जगहों में से एक जगह मंडी शिफ्ट करने पर फैसला किया जाएगा। पांच सदस्यीय आढ़ती कमेटी सलाहकार मनोज परिदा से मिलकर सेक्टर-39 में मंडी शिफ्टिंग को लेकर तय की गई मांगों की जानकारी भी आज दे सकती है।
विज्ञापन

आढ़तियों की सेक्टर-39 में शिफ्ट होने को लेकर एक ही शर्त है कि वहां पर पॉलिसी के तहत ही उन्हें शिफ्ट किया जाना चाहिए। इस संबंध में मंडी के पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्य बृजमोहन ने बताया कि वह सोमवार को प्रशासक के सलाहकार से इस संबंध में मुलाकात कर सकते हैं। वह सेक्टर-39 में जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन वहां पर पहले सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दिया जाना चाहिए। इसके अलावा पॉलिसी तैयार की जानी चाहिए और उचित रेंट पर उन्हें वहां ऑफिस दिए जाने चाहिए।
सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दिग्विजय कपूर ने बताया कि इतने साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन पॉलिसी फाइनल नहीं कर पाया है। इसका खामियाजा आढ़ती और यहां काम करने वाले तमाम व्यापारियों व वेंडरों को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह सब कुछ छोड़कर सेक्टर-17 में आ गए, लेकिन प्रशासन उनकी समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
-सेक्टर-39 में रिजर्व प्राइज पर दुकानें मिलें - शिफ्टिंग से पहले यूटी प्रशासन पॉलिसी बनाए - मंडी में तीन नए प्लेटफार्म बनाए जाएं
- 168 दुकानों का आवंटन किया जाए
- मंडी के चारों कोनों में वॉशरूम बनाएं
- मंडी परिसर में ही बैंक की सुविधा मिले
- मंडी आनेे वाले किसानों और श्रमिकों के लिए रेस्ट रूम बनाए जाएं
- सब्जियां और फलों के लिए कोल्ड स्टोर बनाया जाए
- मंडी परिसर में 200 फिट की रोड बनाई जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें