फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नी पाजी ने खोले राज, क्यूं हैं ‘सिंह साब द ग्रेट’

Mon, 18 Nov 2013 11:07 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्दे पर गुस्सैल दिखने वाले सन्नी देयोल वास्तव में बहुत शर्मीले हैं और उन्हे गुस्सा भी बहुत कम आता है। उनका कहना है, ‘मुझे कभी गुस्सा नहीं आता। गुस्से वाली बात होगी तो थोड़ा गुस्सा जरूर आता है।
विज्ञापन


ज्यादातर मैं शांत ही रहता हूं।’ वे अपनी फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ की प्रमोशन के लिए शहर में आए थे। फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है।

सन्नी ने बताया कि पहले वे बहुत शर्मीले होते थे और अपनी फिल्मों की प्रमोशन भी नहीं करते थे।

अब उनको लगता है कि फिल्म की प्रमोशन के लिए अपना अंदाज भी बदलना चाहिए। उन्होंने बताया कि पापा और बॉबी के साथ उनकी एक और फिल्म आ रही है। ये फिल्म सुभाष घई बना रहे हैं और फिल्म का नाम है ‘ईश्क दे मारे’।

घायल-2 को लग गई नजर
सन्नी ने बताया कि वे कई सालों से घायल फिल्म का सीक्वल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हर बार उनके आइडिया को किसी की नजर लग गई। पिछली बार उन्होंने घायल-2 के ट्रेलर भी रिलीज कर दिए थे, लेकिन फिल्म किसी वजह से पूरी नहीं हो पाई। अब फिल्म तीसरी बार बन रही है।
विज्ञापन


अच्छी पंजाबी कहानी का इंतजार
सन्नी को पंजाबी फिल्म करना अच्छा लगता है। अब तक उन्हें कोई बढ़िया कहानी न मिलने के कारण वे पंजाबी फिल्म नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास कई ऑफर आए हैं, लेकिन हर बार उन्हें कहानी पसंद नहीं आई। सन्नी का कहना है, ‘पंजाबी होने के नाते मैं पंजाबी फिल्म करना चाहता हूं।’

बदला नहीं बदलाव की कहानी है ‘सिंह साब द ग्रेट’
सन्नी ने बताया कि ‘सिंह साब द ग्रेट’ बदले की नहीं बदलाव की कहानी है। इस फिल्म के जरिये समाज में बदलाव का संदेश दिया गया। इस समय लोग सामाजिक बुराइयों से तंग आ चुके हैं। इसी विषय पर ये कहानी बनाई गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें