फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा गुरजीत के खिलाफ खैरा ने खोला मोर्चा, सार्वजनिक किए कई दस्तावेज

Sun, 28 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Sukhpal Singh Khaira
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की है कि वे राणा गुरजीत सिंह को तुरंत सिंचाई एवं बिजली मंत्री के पद से हटाएं और रेत-बजरी की खड्डों की नीलामी के मामले की निष्पक्ष जांच कराएं। खैरा ने आरोप लगाया है कि सभी खड्ड राणा गुरजीत के कब्जे में आ गई हैं, इसके लिए उनके कर्मचारियों ने भी नीलामी में बोलियां लगाईं।
विज्ञापन


शनिवार को अपने निवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खैरा ने खुलासा किया कि राणा गुरजीत के कुक अमित बहादुर और तीन अन्य कर्मचारियों का वेतन बहुत कम है और खड्डों की बोली लगाना उनके बूते की बात नहीं है। खैरा ने अमित बहादुर की तीन साल की आयकर रिटर्न और बीते आठ मार्च को उसके बैंक खाते में पहुंचे मासिक वेतन को दर्शाती बैंक अकाउंट स्टेटमेंट पत्रकारों को दिखाई। 

खैरा ने कहा कि राणा के कुक अमित बहादुर के बैंक खाते में मार्च को जो वेतन पहुंचा, वह मात्र 11700 रुपये है। इसके अलावा अमित ने बीते तीन साल के दौरान जो आयकर रिटर्न भरी है, वह भी 75 हजार से 95 हजार रुपये के बीच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटेलिजेंस ब्यूरो को भी भेजी शिकायत

सुखपाल खैरा - फोटो : file photo
खैरा ने कहा कि हैरान करने वाली बात यह है कि इतना कम पैसा कमाने वाला खड्डों की नीलामी में सबसे महंगी 26.51 करोड़ रुपये की बोली लगाता है और तय नियम के अनुसार बोली की राशि का 55 फीसदी हिस्सा भी तुरंत सरकार के खाते में जमा करा देता है। खैरा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में गुड गवर्नेंस का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस पूरे मामले की समयबद्ध जांच कराएं। 

इंटेलिजेंस ब्यूरो को भी भेजी शिकायत
खैरा ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को राज्य पुलिस के इंटेलिजेंस ब्यूरो प्रमुख से फोन पर बात की है और जिस तरह जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है, उसी तरह वे इंटेलिजेंस ब्यूरो प्रमुख को भी शिकायत पत्र भेज रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि हो न हो इस मामले में मनी लांड्रिंग, हवाला और बेनामी ट्रांजेक्शन के जरिए पैसा इधर-उधर किया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें