सुखपाल सिंह खैरा शुक्रवार को श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। खैरा ने कहा की आम आदमी पार्टी ने जस्टिस जोरा सिंह से बेअदबी के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाकर वोट बैंक की राजनीती की है। जोरा सिंह मान आप की टिकट से फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे, बेअदबी के मुद्दे को राजीनतिक रंग देकर आम आदमी पार्टी अपने राजनितिक हित पूरे करने के जुगाड़ में है। इससे पूर्व सुखपाल सिंह खैरा ने साथियों के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु का आशीर्वाद लिया।।
प्रदेश में आप का राजनीतिक वजूद खत्म
खैरा ने दावा किया की आम आदमी पार्टी का वजूद प्रदेश की राजनीती में लगभग खत्म हो गया है। आप का कैडर पंजाबी एकता पार्टी से जुड़ रहा है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा की भगवंत मान ने बीते दिनों ब्रह्मपुरा से बैठक कर लोकसभा चुनाव के लिए गठजोड़ करने का संकेत दिया है।
इस पर खैरा ने कहा की दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब में कांग्रेस के साथ समझौते के जुगाड़ में थे। अमरिंदर सिंह ने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया। आम आदमी पार्टी इस समझौते के तहत संगरूर लोकसभा सीट मांग रही थी, कैप्टन ने एक भी सीट देने से इंकार कर दिया।