फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखपाल खैरा ने कहा, पंजाब के लिए मुद्दे अहम, खैरा और भगवंत मान नहीं

Fri, 10 Aug 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर (पंजाब)
विज्ञापन
सुखपाल सिंह खैरा
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल खैरा गुरूवार को अनाज मंडी में 11 अगस्त को आयोजित की जाने वाली कांफ्रेंस की तैयारियों का जायजा लेने गढ़शंकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सांसद भगवंत मान की मेरे खिलाफ की बयानबाजी में नफरत दिखाई दे रही थी, लेकिन पंजाब व पंजाबियत के मुद्दों की बात गायब थी। पंजाब के मुद्दे बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या, नशे और जहरीला पानी हैं। खैरा और भगवंत मान कोई मुद्दा नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें भगवंत मान के खिलाफ कुछ नहीं बोलना है बल्कि पंजाब और पंजाबियों के मुद्दे उठाना ही उनका काम है। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त की गढ़शंकर में होने वाली कान्फ्रेंस में और विधायकों के भी आने की उम्मीद है। खैरा ने कहा कि पिछले 16 महीने में आप के नियुक्त किए प्रदेश पदाधिकारियों के पास संगठन की बागडोर थी, जिन्होंने विभिन्न पदों पर अपने चहेतों को बैठा कर पार्टी का नुकसान किया है। पंजाब में कहीं भी पांच सौ से ज्यादा की भीड़ नहीं कर सके। शाहकोट उपचुनाव में पार्टी को मात्र 1900 मत पड़े। 

सुखपाल सिंह खैरा
इसके बाद पंजाब और पंजाबियत की भावनाओं के मुताबिक पंजाब के सभी 22 जिलों में जाकर आवाज बुलंद करेंगे। इसी के तहत पहली कांफ्रेंस विधायक रोढ़ी ने जिला होशियारपुर में गढ़शंकर में कराने का फैसला किया। वह एक बार फिर से नई मुहिम शुरू करेंगे जिसके तहत कहीं भी फ्लेक्स नहीं लगाए जाएंगे। कान्फ्रेंस में पीछे वालंटियर्स की ओर से ही फ्लेक्स लगेगी और कहीं नहीं। उन्होंने दावा किया कि गढ़शंकर में जिन लोगों ने विधायक रोढ़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया, ग्यारह के बाद वे हमारे साथ आ जाएंगे। 

इस दौरान विधायक जय किशन सिंह रोढ़ी, सुच्चा सिंह कुकड़ा, बीबी कमलजीत कौर, दिनावर सिंह पोसी, राओ कैंडोंवाल, बलदीप इबारहिमपुर, हरजिंदर चक्कफूल्लू, जग्गी बोड़ा, संजीव रोड़मजारा, जुझार सिंह गोलिया, चौधरी सोम नाथ, दविंद्र काका, जसप्रीत फलौरा, अशोक कुमार, रछपाल सिंह खालसा, रोकी मोयला, नरेश कुमार नूरपुर जट्टा, राज कुमार पनाम, नरिंद्र सिंह चक्क सिंघा मौजूद थे। 
विज्ञापन

गुरदासपुर में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से दुख जताने पहुंचे खैरा    

Sukhpal Singh Khaira - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा धारीवाल के एक गांव में दुराचार के बाद मारी गई बच्ची के परिवार से दुख जताने पहुंचे। परिवार से दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा और आप दुखी परिवार के साथ है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए परिवार को आश्वासन दिया कि वह पंजाब सरकार से 10 लाख रुपये दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।

 खैरा ने परिवार से कहा कि भविष्य में जब भी उनकी जरूरत होगी वह उनसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में खैरा ने कहा कि पंजाब में दिल्ली वाली आप लीडरशिप द्वारा गठित ढांचे को पंजाब के आप वालंटियर और नेता पूरी तरह से नकार चुके हैं। आप की पंजाब इकाई का गठन जिला स्तरीय मीटिंग के बाद अपने सक्रिय वालंटियरों की सलाह से तहसील स्तर, ब्लाक स्तर और जोन स्तर पर किया जाएगा।

 सुच्चा सिंह छोटेपुर और अन्य गुटों से राजनीतिक गठबंधन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केवल पंजाब का भला सोचने वाले प्रत्येक गुट के साथ आप राजनीतिक गठजोड़ करने की सोच सकती हे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरदासपुर में 25 अगस्त को एक जिला स्तरीय मीटिंग रखी गई है जो माझा में भी आप के नाराज वर्करों को दोबारा बहाल करने का सौहार्द प्रयास होगा। इस अवसर पर उनके साथ गुरप्रताप सिंह खुशहालपुर भी उपस्थित थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें