मानसून की बारिश सुखना लेक के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। बीते दिनों हुई बारिश से लेक का जलस्तर करीब दो फुट बढ़ गया है। 1155.63 फुट था मानसून से पहले लेक का जलस्तर 1157.65 फुट है लेक का जलस्तर मानसून ऐसे ही रहा मेहरबान तो 1160 फुट तक पहुंचा जाएगा।
पानी के संकट से जूझ रही सूखना पर बारिश ने दिखाई मेहरबानी
बता दें कि सुखना झील का निर्माण वर्ष 1958 में किया गया था। इसके लिए शिवालिक पर्वत से नीचे आने वाली जलधारा को रोककर बांध का निर्माण किया गया। इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को चंडीगढ़ की ओर आकर्षित करना था। मानव निर्मित यह झील लगभग तीन वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है।