दो दिन तक लोग चंडीगढ़ में एक सड़क पर नहीं जा पाएंगे। रूट डायवर्ट रहेगा। आने-जाने के लिए दूसरा रास्ता अपनाना होगा।
दरअसल, विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर प्रशासन सुखना लेक पर 3डी पेंटिंग कंपीटिशन आयोजित कर रहा है। यह आयोजन सुखना लेकर पर आज और कल हो रहा है।
पेटिंग सुखना लेकर की रोड पर बनाई जाएगी। इस कारण दो दिन ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। उत्तर मार्ग पर गुरुद्वारा से सुखना लाइट प्वाइंट तक सभी वाहनों की एंट्री बैन रहेगी। यह प्रतिबंध 26 की सुबह 8 से 27 सितंबर की शाम 8 बजे तक रहेगा।