फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल श्री आनंदपुर साहिब प्रस्ताव का समर्थक, इससे राज्यों को ज्यादा अधिकार मिलेंगे : सुखबीर बादल

Mon, 14 Dec 2020 06:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ भड़के किसानों की आड़ में सुखबीर सिंह बादल ने श्री आनंदपुर साहिब के प्रस्ताव पर शिरोमणि अकाली दल का स्टैंड स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि शिअद श्री आनंदपुर साहिब के प्रस्ताव का समर्थक है। इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य देश के संघीय ढांचे को मजबूत करना था। 

विज्ञापन


राज्यों को अधिक अधिकार देने के इस प्रस्ताव पर पहले जो पार्टियां इसे अलगाववाद से जोड़ती थीं, आज वह प्रस्ताव राज्यों की जरूरत बन गया है। कई दशक पहले शिअद ने राज्यों को अधिक अधिकार देने की लड़ाई लड़ी थी। शिअद के शताब्दी स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब परिसर पर स्थित शहीद बाबा गुरबक्श सिंह में रखे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद सुखबीर बादल सूचना केंद्र कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। 


सुखबीर बादल के अनुसार शिअद ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में राज्यों को अधिक अधिकार देने की मांग को अपने चुनावी घोषणा पत्रों में शामिल किया है। जब सुखबीर बादल से पूछा गया कि शिअद को सिख पंथ की पार्टी के स्थान पर पंजाबी पार्टी क्यों बना दिया गया, इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी धर्म के लोग रहते हैं। समान प्रतिनिधित्व देने के लिए शिअद में सभी धर्म के लोगों को स्थान दिया गया है। गुरु साहिबान ने मीरी-पीरी का संकल्प दिया है। सिख सरबत के भले की अरदास करता है। शिअद गुरु साहिबान की शिक्षाओं पर पहरा दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने कई संकल्प लिए

सुखबीर बादल ने शिअद के शताब्दी स्थापना दिवस पर कई संकल्प भी लिए। इन संकल्पों में शिअद का मिशन राज्यों को अधिक अधिकार देन की वकालत करना है, ताकि देश के संघीय ढांचे को मजबूत किया जा सके। शिअद भाईचारे को मजबूत करेगा। सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर पंजाब की तरक्की में योगदान दिया जाएगा। 

सभी पार्टियों के साथ मुहिम चलाई जाएगी कि देश सभी धर्मों का है, किसी एक धर्म का नहीं, बांटने की साजिश नहीं होनी चाहिए। पंजाब को बुनियादी ढांचे का सबसे मजबूत राज्य बनाया जाएगा। शिक्षा-सेहत का विकास कर पंजाब को नंबर एक राज्य बनाया जाएगा। शिअद सूबे में औद्योगिक क्रांति लाने में पीछे नहीं हटेगा। पंजाब एक बार फिर देश में पुराने रुतबे को स्थापित करे, शिअद इसके लिए मेहनत करेगा। 

टकसाली परिवारों को सम्मानित किया जाएगा 
सुखबीर बादल ने कहा कि वर्तमान लीडरशिप उन सभी टकसाली परिवारों को समान्नित करेगी, जिनके पूर्वजों ने शिअद की स्थापना में अपनी कुर्बानियां दी थीं। शिअद घर-घर जाकर इन परिवारों से मिलेगा। सुखबीर बादल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश लीडरशिप को केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर फीडबैक देना चाहिए कि किसान आंदोलन के कारण प्रदेश में क्या नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें