फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बोले- हमने 24 घंटे लोगों को बिजली दी...तभी लाईट चली गई

Wed, 25 Jan 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
शिअद का चुनावी घोषणापत्र
विज्ञापन
पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने एक जनसभा में जैसे ही बोला कि हमने पूरे सूबे में 24 घंटे बिजली दी है, तभी लाईट चली गई। सुखबीर बादल को यह शर्मिंदगी पंजाब के लुधियाना में झेलनी पड़ी। वह वहां पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सुखबीर बादल ने अकाली दल का चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर उनका चुनावी पैंतरा ही उल्टा पड़ गया। घोषणापत्र जारी करने के दौरान सुखबीर बादल ने बड़े जोशीले अंदाज में कहा कि भाईयों हमने जो कहा वो कर के दिखाया है, हमने पंजाब में बिजली सरप्लस की है... इससे पहले कि वे आगे कुछ बोलते, बिजली चली गई। लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 

घी-चीनी के साथ किसानों को कर्ज माफी का वादा

हलवारा (लुधियाना) में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
उधर, शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र आज जारी कर दिया। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज लुधियाना के रेजीडेंसी होटल में घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर पार्टी के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहें।

वहीं घोषणा पत्र में किसानों और गरीब तबके के लोगों पर खास फोकस रखा गया। इसमें वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में बढ़ोत्तरी, धान और गेहूं के खरीद मूल्य में इजाफे जैसे कई ऐलान किए गए। व्यापारियों, बुज़ुर्गों और शगुन स्कीम समेत पंजाब के लोगों को दोबारा सरकार आने पर कई सुविधाएं देने का वादा किया गया है।

12वीं के 10 टॉपर्स को विदेश में पढ़ाई करने के लिए सहायता देने का वायदा किया गया। छोटे किसानों को हर वर्ष 2 लाख का कर्ज बिना ब्याज के देने का वायदा किया गया। मोहाली और अमृतसर को आईटी हब बनाने का वायदा किया।
विज्ञापन

बादल सरकार ने ये सब सुविधाएं देने का ऐलान किया

सुखबीर सिंह बादल - फोटो :
- किसानों को बिना ब्याज साल में दो लाख रुपये कोओपरेटिव बैंक से लोन दिया जाएगा, वापस करने पर इस पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा और अगले साल फिर दो लाख रुपये लोन दिया जाएगा।
- गरीब किसानों का वन टाइम कर्जा माफ
- गरीब किसानों को आठ की बजाय दस घंटे बिजली दी जाएगी
- प्राकृतिक विपदा पर मुआवजा दिया जाएगा
- पेंशन 500 की बजाय 2000 की जाएगी
- शगुन 15000 से बढ़ाकर 51000 किया जाएगा
- भगत पूरन सिंह इंश्योरेंस स्कीम में राशि 50 हजार से एक लाख रुपये की जाएगी
- गरीब को गैस कनेक्शन दिया जाएगा
- राशन में 10 रुपये किलो चीनी के साथ 25 रुपये किलो घी भी दिया जाएगा
- कच्चे मकानों में रहने वाले 5 लाख गरीबों को पक्के मकान दिए जाएंगे
- 20 लाख लोगों को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा
- हर शहर सीसीटीवी से कनेक्ट होगा
- हर गांव की हर गली सोलर लाइट से होगी रोशन
- 5 साल में लिंक रोड की चौड़ाई 18 फीट तक बढ़ाई जाएगी
- हर विधानसभा भेत्र में सरकारी गौशाला बनाई जाएगी
- राज्यभर में 2500 स्किल डेवेलपमेंट सेंटर बनाए जाएंगे। हर 5 गांवों के लिए ऐसा एक सेंटर खुलेगा
- स्किल डेवेलपमेंट सेंटर में ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को 10 लाख तक का लोन मिलेगा
- ब्लू कार्डधारकों को 25 रुपये/किलो की दर से देसी घी, 10 रुपये/किलो की दर से चीनी मिलेगी
- आर्थिक तौर पर पिछड़ों को मुफ्त बिजली मिलेगी
- भगत पूरन सिंह मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की रकम 50,000 रुपये से बढ़कर 1 लाख रुपये होगी
- 5 लाख लोगों को आवास की सुविधा के लिए 2,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा
- किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 100 रुपये का बोनस मिलेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें