शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा है कि उनकी सरकार को पांच वर्षों का रेस्ट मिला है। पांच साल बाद सूबे में फिर अकाली-भाजपा गठबंधन सत्ता में आएगा। सुखबीर बुधवार को शाम करीब 4 बजे अबोहर के सीतो रोड स्थित एक पैलेस में हलका बल्लूआना के अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई करते हुए सुखबीर ने कहा कि हमने लोगों को जरूरत से अधिक दे दिया जो उन्हें हजम नहीं हुआ। अगले पांच वर्षों बाद हमारी सरकार को लोग याद करेंगे। सुखबीर ने कहा कि वर्करों में जोश का संचार करते हुए कहा कि वे पूरी तरह से संगठित रहें और अगर कोई उन पर धक्केशाही करने की कोशिश करे तो उसका मुंहतोड़ जवाब दें।
'5 साल का रेस्ट है, फिर सरकार अकाली दल की होगी'
सुखबीर के सुर बदले
- फोटो : अमर उजाला
सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से दूर रखने के लिए भी जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन पांच वर्षों में वे कैप्टन अमरिंदर सिंह से अपने बैंक के कर्ज माफ करवा लें और हर परिवार से एक-एक युवक को सरकारी नौकरी लगवा लें।
सुखबीर ने प्रकाश सिंह भट्टी से कहा कि इन चुनावों में जिन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है उन्हें कभी भी पार्टी में शामिल नहीं करना क्योंकि मात्र दो वर्ष बाद ही यह लोग कांग्रेस की हालत देखकर अकाली दल में शामिल होने आएंगे। इस मौके पर प्रकाश सिंह भट्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं व सहयोगियों और समर्थकों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान कौर सिंह बहाववाला, अशोक आहूजा, सरिता मलेठिया, विशु कंबोज, मास्टर बिहारी लाल, विजय कुमार डंगरखेड़ा, राजिंद्र पाल सिंह बराड़ मौजूद थे।