पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के लोगों को बताएं कि वह कभी एसवाईएल के मुद्दे पर जेल क्यों नहीं गए। अब वह अरविंद केजरीवाल की टीम की तरह झूठ बोल कर पंजाबियों को धोखा दे रहे हैं।
सुखबीर ने कहा कि कैप्टन ने ही इंदिरा गांधी को कपूरी में एसवाईएल के निर्माण कार्य के उद्घाटन पर बुलाया था। कैप्टन भूल गए हैं कि प्रकाश सिंह बादल को एसवाईएल के मुद्दे पर कोर्ट अरेस्ट किया गया था। कैप्टन को किसी भी मुद्दे पर आज तक कोर्ट अरेस्ट नहीं किया गया है।
अब कैप्टन राहुल गांधी को खुश करने के लिए इंदिरा गांधी के कार्यों पर परदा डालने की कोशिश कर रहे हैं। सुखबीर ने कहा कि शिअद ने जो वादे किए, उन्हें पूरा किया। कैप्टन आज एसवाईएल का निर्माण बंद करने का वादा कर रहे हैं, जबकि शिअद-भाजपा पहले ही यह कर चुकी है। सरकार वह जमीन तक किसानों को ट्रांसफर कर चुकी है।