फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से बदलने लगेगा मौसम, अगले 3 दिन के लिए जारी हुआ अलर्ट

Mon, 23 Jan 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़ का मौसम कल से बदलने लगेगा और भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इसे देखते हुए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में 25 व 26 जनवरी को भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा व पंजाब के कुछ इलाकों में तो दो से चार सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। बारिश का कारण पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का एक्टिव होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


24 जनवरी के शाम से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो जाएगा। इससे 24 की रात से लेकर 27 जनवरी तक बारिश के चांस बने रहेंगे। इसका सबसे ज्यादा असर 26 जनवरी को देखने को मिल सकता है। 26 को चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के सभी इलाकों में बारिश होनी है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और 45 किलोमीटर के रफ्तार से हवा चलने की आशंका जाहिर की गई है।

सात डिग्री बढ़ा तापमान
बारिश से पहले मौसम की अनुकूल स्थितियां बनने लगी है। रविवार को तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। शनिवार को दिन का तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन रविवार सात डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। इसी तरह से रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें