फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू पर बोले सुखबीर बादल, सियासी फ्रंट हो या पार्टी कोई फर्क नहीं पड़ता

Thu, 22 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
Sukhbir singh badal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के सियासी फ्रंट आवाज-ए-पंजाब से अकाली-भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ये बातें उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को जलालाबाद के गांवों में आयोजित संगत दर्शन के उपरांत पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के सियासी फ्रंट से अकाली-भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी के नेताओं की प्रत्येक हरकत से वाकिफ हो चुके हैं। इस मौके पर शेर सिंह घुबाया के अलावा अन्य अकाली नेता उपस्थित थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की सत्ता के लालसा में दिल्ली वासियों के साथ धोखा किया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। राजधानी दिल्ली विकास के मामले में पिछड़ चुकी है। 

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के सरहदी इलाकों के विकास के लिए सात सौ करोड़ रुपये खर्चे किए हैं। नौ साल में जितने विकास कार्य पंजाब में हुए हैं इतने कभी नहीं हुए हैं। अकाली-भाजपा ने गरीबों के लिए कई स्कीमें चलाई हैं जिनका फायदा लोगों को मिल रहा है। जलालाबाद में कई पंचायतों को विकास कार्य के लिए ग्रांटें बांटी। सुखबीर ने जलालाबाद के गांव के लोगों की संगत दर्शन के दौरान समस्याएं सुनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें