फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, टिकट के चाहवानों से मांगे आवेदन

Wed, 21 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Congress state president Pradeep Chhabra - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में बुधवार को हुई बैठक में फैसला लिया है। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने की। बैठक में कहा गया कि दिसंबर में होनेवाले नगर निगम के आम चुनाव के लिए पार्टी की टिकट के चाहवान नेता आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर शाम छह बजे तक रखी गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छावड़ा ने कहा कि जो भी कांग्रेस की टिकट पर नगर निगम चुनाव लड़ना चाहते हैं वे एक सिंपल एप्लीकेशन लिखकर कांग्रेस भवन सेक्टर-35 में 25 सितंबर शाम 6 बजे तक जमा करवा सकते हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी अभी फिलहाल ये पता लगाने के लिए आवेदन मांग रही है कि सभी वार्डों से कौन-कौन से उम्मीदवार पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक है। चुनाव आयोग के द्वारा ड्रा निकाला जाना है। ड्रा निकाले जाने के बाद भी इच्छुक उम्मीदवारों से दोबारा आवेदक मांगे जाएंगे, क्योंकि अभी फिलहाल चुनाव आयोग द्वारा ड्रा निकलने के बाद कुछ वार्ड आरक्षित भी होने हैं। उसके बाद ही पार्टी द्वारा टिकट पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें