800 मीटर के इस रास्ते में कई तरह की लैंडस्केपिंग, श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए कई सुविधाओं के साथ-साथ सिख सभ्याचार की झलक की प्रस्तुति पेश की गई थी। अब विरासती मार्ग में कई जगह सड़क टूट चुकी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह 800 मीटर रास्ते की सेवा नहीं निभा सके। प्रदेश की सेवा की क्या उम्मीद रखी जा सकती है।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार की ओर से गठित स्पेशल जांच टीम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की 1984 में दिल्ली दंगों में शामिल होने के मामले की छानबीन करेगी। शिअद ने एसआईटी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब केंद्र सरकार का काम है की कमलनाथ को सजा दिलवाए।
सुखबीर बादल ने कहा की मंत्री नवजोत सिद्धू को यदि अपना विभाग पसंद नहीं है तो वह इस्तीफा दे कर कैप्टन सरकार से बाहर निकल जाएं। यह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र है की वह सरकार चलाने के लिए किसी भी मंत्री को अपनी इच्छा के अनुसार विभाग दे सकता है।