फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में डेरा प्रेमी की हत्या पर सुखबीर बादल बोले- गुस्से का परिणाम है बिट्टू की हत्या

Sun, 23 Jun 2019 05:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और सांसद सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से लोगों में गुस्सा है। डेरा प्रेमी महिंदर पल बिट्टू की हत्या इसी गुस्से का परिणाम है।

विज्ञापन


उन्होंने बिट्टू की हत्या की निंदा करते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग उठाई। सुखबीर बादल अपनी पत्नी केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल व अपने बेटे के साथ श्री दरबार साहिब में श्री अखंड पाठ के भोग के बाद सूचना केंद्र में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की तरफ जाने वाले विरासती मार्ग की दयनीय स्थिति पर सुखबीर ने कहा की यदि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुघर जाने वाले रास्ते को नहीं संवार सकते तो इस रास्ते की सेवा संभाल की जिम्मेदारी शिअद को सौंप दे। गुरुघर में माथा टेकने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता की अनुभूति हो, इसके लिए विरासती मार्ग का निर्माण करवाया गया था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

800 मीटर के इस रास्ते में कई तरह की लैंडस्केपिंग, श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए कई सुविधाओं के साथ-साथ सिख सभ्याचार की झलक की प्रस्तुति पेश की गई थी। अब विरासती मार्ग में कई जगह सड़क टूट चुकी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह 800 मीटर रास्ते की सेवा नहीं निभा सके। प्रदेश की सेवा की क्या उम्मीद रखी जा सकती है।  

उन्होंने कहा केंद्र सरकार की ओर से गठित स्पेशल जांच टीम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की 1984 में दिल्ली दंगों में शामिल होने के मामले की छानबीन करेगी। शिअद ने एसआईटी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब केंद्र सरकार का काम है की कमलनाथ को सजा दिलवाए। 

सुखबीर बादल ने कहा की मंत्री नवजोत सिद्धू को यदि अपना विभाग पसंद नहीं है तो वह इस्तीफा दे कर कैप्टन सरकार से बाहर निकल जाएं। यह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र है की वह सरकार चलाने के लिए किसी भी मंत्री को अपनी इच्छा के अनुसार विभाग दे सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें