फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन: सुखबीर बादल बोले- हमारी सरकार बनते ही 400 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त

Thu, 27 Feb 2020 08:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन ( पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब का खजाना खाली नहीं है। मुख्यमंत्री की नीति खराब है। उन्होंने कहा कि शिअद की सरकार बनते ही गरीब परिवारों को 400 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी, जबकि जनरल वर्ग को बिजली की दरों में से 50 फीसदी कटौती दी जाएगी। सुखबीर गुरुवार को तरनतारन में कैप्टन सरकार के खिलाफ आयोजित रोष रैली को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


सुखबीर ने अकाली कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज करने वाले अधिकारियों के नाम वाली डायरी दिखाई। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में झूठा प्रचार कर शिरोमणि अकाली दल को बदनाम कर रही है। उन्होंने मांझे के जरनैल कहे जाने वाले ब्रह्मपुरा को नकली बताया।

शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि लोगों को बिजली बिलों के जरिए झटके देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह भूल गए हैं कि आने वाले समय में लोग शिअद की सरकार बनाएंगे। बादल ने कहा कि शिअद की सरकार बनते ही पंजाब में दोबारा वर्ल्ड कप कबड्डी मैच होंगे, जिसमें दो करोड़ रुपये के बजाय पांच करोड़ रुपये का इनाम होगा। 
विज्ञापन


रैली में पूर्व सीपीएस प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, हरमीत सिंह संधू के अलावा एसजीपीसी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अलविंदरपाल सिंह पखोके, इकबाल सिंह संधू, दलबीर सिंह जहांगीर, रमनदीप सिंह भरोवाल, कुलदीप सिंह औलख, भूपिंदर सिंह खेड़ा, मनोज कुमार टिम्मा और गौरवदीप सिंह वल्टोहा मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें