फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: सुखबीर बादल सभी जिलों में करेंगे 'पंजाब बचाओ' दौरा, कोर कमेटी की बैठक में अहम फैसला

Sat, 17 Dec 2022 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अकाली नेता ने कहा कि सभी पंजाबी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन शहर की आबादी सबसे ज्यादा प्रभावित है, जिन्हें जबरन वसूली और फिरौती की दस्तक से डर लगने लगा है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पंजाब में लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए सभी जिलों में ‘पंजाब बचाओ’ दौरा करेंगे। यह फैसला शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सुखबीर बादल ने की। उन्होंने कहा कि राज्य में भय का माहौल है। सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, क्योंकि पंजाब एक मुखिया विहीन राज्य बन गया है। 

विज्ञापन


आप की सरकार विशेष रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शांति और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने की अपनी नैतिक और सांविधानिक जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। राज्य को गिरोहों और गुंडों के हवाले कर दिया गया है और मंत्रियों को सार्वजनिक समारोहों में औपचारिक अनुष्ठान करने तक सीमित कर दिया गया है। बादल ने कहा कि पुलिस और अफसरशाही की स्थिति प्रभावहीन हो गई है। 

अकाली नेता ने कहा कि सभी पंजाबी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन शहर की आबादी सबसे ज्यादा प्रभावित है, जिन्हें जबरन वसूली और फिरौती की दस्तक से डर लगने लगा है। उन्होंने कहा,‘यह वह पंजाब नहीं है जो परकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली दल की सरकार ने उतराधिकारी सरकार को विरासत में दिया था। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने शासन में हमेशा शांति और साम्प्रदायिक सद्भाव को प्रमुख रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें