फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने आप और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- दोनों ही कौम की दुश्मन, इनसे सचेत रहें

Sat, 05 Jan 2019 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिद्दड़बाहा/मलोट (मुक्तसर)
विज्ञापन
सुखबीर बादल
विज्ञापन

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को गिद्दड़बाहा व मलोट में शिअद नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कार्यकर्ताओं की मुश्किलें सुनीं और पार्टी की मजबूती पर विचार-विमर्श किया। सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में शिअद प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द करवा लोकतंत्र का गला घोंटा है। 

विज्ञापन


अकाली दल के वर्करों पर झूठे पर्चों का हिसाब-किताब शिअद सरकार आने पर लिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की युवाओं को स्मार्ट फोन देने की योजना को ठगी बताया है। आम आदमी पार्टी के एसएस फूलका के इस्तीफे पर सुखबीर बादल बोले कि फूलका के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की पोल खुल गई है। 

कांग्रेस व आप दोनों सिखों की दुश्मन हैं। दोनों ही सिख हमलों की दोषी हैं। लोग इनसे सचेत रहें। बैठक में हलका इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को हलके में पंचायती चुनाव में कांग्रेस की ओर से की गई धक्केशाही व शिअद नेताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करने संबंधी अवगत कराया।
विज्ञापन


 इस मौके पर सन्नी ढिल्लों, एडवोकेट गुरमीत मान, चरनजीत सिंह बराड़, सुरजीत सिंह फकरसर, पीए जगतार सिंह, नवतेज काउणी, चरनजीत सिंह भुंदड़, नगर काउंसिल अध्यक्ष जसवंत सिंह, अशोक बुट्टर, अमित बांसल, जसविंदर ढिल्लों, कुलविंदर ढिल्लों भी हाजिर थे। उधर, मलोट में भी सुखबीर सिंह बादल ने शहर व विभिन्न गांवों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें