फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल का वार, बोले- कैप्टन सिख कौम को चुने या फिर गांधी परिवार

Sat, 22 Dec 2018 09:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर बादल
विज्ञापन

शिअद (ब) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कह रहे हैं कि 1984 के कत्लेआम कांग्रेस ने नहीं किए, बल्कि सज्जन कुमार ने किए हैं। कैप्टन ऐेसा कहकर सिख कौम की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं। पंजाब के लोगों को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत नहीं है। कैप्टन सिख कौम को चुने या फिर गांधी परिवार को। सुखबीर बादल शुक्रवार को फिरोजपुर देहाती विधानसभा हलके में अकाली-भाजपा वर्करों से फीडबैक लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि मैं कैप्टन से पूछना चाहता हूं कि 1984 के बाद उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी थी। जब कांग्रेस ने कैप्टन को मुख्यमंत्री बना दिया है तो कैप्टन गांधी परिवार की भाषा बोलने लगे। कैप्टन पंजाब की रक्षा न कर गांधी परिवार की वकालत कर रहे हैं। सुखबीर ने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। 

विज्ञापन

कांग्रेसी विधायक शराब माफिया बन गए हैं, हरियाणा से शराब खरीद कर पंजाब में बेच रहे हैं, एक ट्रक के पीछे पांच लाख रुपये कमा रहे हैं। एक्साइज पॉलिसी से इस साल पंजाब के खजाने को 600 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। सुखबीर ने कहा मनप्रीत बादल कहते थे कि दो हजार करोड़ रुपये रेत से कमाएंगे, जबकि ऐसा नहीं हुआ। शिअद (ब) की सरकार के दौरान हर साल रेत से पंजाब को 100 करोड़ की आमदन होती थी। कांग्रेस सरकार ने बीस करोड़ रुपये कमाए हैं। 

कांग्रेस ने रेत के गड्ढों की नीलामी नहीं करवाई है। सुखबीर ने कहा कि चुनाव आयोग को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि कैप्टन सरकार चुनाव आयोग की परवाह नहीं करती है। कांग्रेसियों ने पंचायती चुनाव में किसी अकाली-भाजपा को नामांकन पत्र भरने नहीं दिए। लोकसभा चुनाव में कांग्रेसियों को जनता जवाब देगी। 

एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि पाक पिछले लंबे समय से पंजाब के हालत खराब करने में लगा हुआ है। अब भी पाक पंजाब का माहौल खराब कर रहा है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर की जमीन के सवाल पर सुखबीर बोले कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहेंगे कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बातचीत कर जमीन का हल निकलवाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें