फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 को इनेलो के लिए वोट मांगेंगे सुखबीर बादल

Sat, 29 Mar 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के उप मुख्यमंत्री और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल दो अप्रैल को सिरसा, करनाल, कुरुक्षेत्र व अंबाला संसदीय क्षेत्रों में इनेलो प्रत्याशियों के समर्थन में पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर उनके लिए वोट मांगेगे। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी उनके साथ होंगे।
विज्ञापन


सुखबीर सिंह बादल 2 अप्रैल को सिरसा जिले के ओढ़ा कस्बे में, उसके बाद फतेहाबाद जिले के रतिया कस्बे में इनेलो प्रत्याशी चरणजीत सिंह रोड़ी के समर्थन में और उसके बाद करनाल संसदीय क्षेत्र के असंध कस्बे में जसविंदर सिंह संधू के समर्थन में चुनाव सभाओं को संबोधित करने के बाद दोपहर कुरुक्षेत्र के पेहवा कस्बे में इनेलो उम्मीदवार बलबीर सिंह सैनी के समर्थन में और शाम को अंबाला में कुसुमबाला शेरवाल के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे।

उधर, अभय सिंह चौटाला शुक्रवार तक 35 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। वे 29 मार्च को सिरसा जिले के कालांवाली, फतेहाबाद जिले के टोहाना, हिसार जिले के नारनौंद, जींद जिले के उचाना और कैथल जिले के पुंडरी व कैथल विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें