फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी पर ये बोले सुखबीर बादल, कारोबार बंद होने से इन्हें हुआ नुकसान

Tue, 04 Apr 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
देशभर में शराबबंदी को लेकर विरोध देखा जा रहा है। कई लोग नेशनल हाइवे के किनारे बिकने वाली शराब बैन का विरोध कर रहे हैं।  ‌शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल भी शराबबंदी को लेकर तर्क देने में जुटे हैं।  सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को सुप्रीमकोर्ट के राष्ट्रीय राजमार्गों से शराब के ठेके, बार बंद करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने कहा कि इससे बहुत से लोगों का व्यापार छिन गया है और कई लोग बेरोजगार हो गए है। इस तरह के फैसले लेने से पहले लोगों के रोजगार को भी ध्यान रखा जाना चाहिए। वह सोमवार को कपूरथला और बेगोवाल हलकों का दौरा करने के दौरान वर्करों की बैठक को में बोल रहे थे। 


सूबे का पानी किसी सूरत पर बाहर नहीं जाने देंगे

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि सूबे का पानी किसी भी सूरत में बाहर नहीं जाने देंगे। हरियाणा इसके लिए चाहें जो भी भी कर ले। एसवाईएल नहर मुद्दे पर अकाली दल का पहले वाला स्टैंड बरकार है। पंजाब के पानी को बचाने के लिए अकाली दल हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। देश भर में ईवीएम से छेड़छाड़ पर मचे बवाल पर सुखबीर बोले कि ईवीएम पर उनकी पार्टी कोई संदेह नहीं है। अगर गड़बड़ी होती तो पंजाब में तीसरी बार भी अकाली-भाजपा सरकार ही बनती।
विज्ञापन


लगातार दस साल शासन के बाद एकदम से पार्टी के तीसरे पायदान पर आने पर सुखबीर बोले कि हार का मुख्य कारण विरोधी सियासी दलों की ओर से दुष्प्रचार करना रहा है।  इस वजह से सूबे के लोग गुमराह हो गए और उन्हें अकाली दल की ओर से किया गया विकास नजर नहीं आया। 
विज्ञापन

अमरिंदर लोगों को गुमराह कर रहे- सुखबीर

सुखबीर बादल - फोटो : File Photo
इससे पहले स्टेट गुरुद्वारा साहिब परिसर में आयोजित वर्कर मीटिंग को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष बादल ने कहा कि अब तो कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उनकी बातों को मानने लगे हैं कि सूबे में नशा पाकिस्तान व दूसरे अन्य देशों से आ रहा है।। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अब यह शोर मचा रहे है कि पंजाब का खजाना खाली है। यह झूठा प्रचार है कि खजाना खाली है। उन्होंने कहा कांग्रेस स्मार्ट फोन, नौकरी और कर्जे माफ करने के वादों से पलट रही है।

उन्होंने कहा कि 15-20 दिन में ही कैप्टन अमरिंदर सिंह जनता से किए वायदों से भागने लगे है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने केवल पंजाबियों को बेवकूफ बनाया है। इस दौरान एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा व पूर्व विधायक बीबी जागीर कौर ने सुखबीर बादल का आभार जताया। इस दौरान युवराज भूपिंदर सिंह, रणजीत सिंह खोजेवाले, विक्की गुजराल, कुलवंत सिंह जोसन, पूर्व मंत्री रघबीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें