फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के नेताओं की दिल्ली दौड़, सरकार में जल्द फेरबदल की संभावना

Tue, 04 Apr 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री मनोहर लाल
विज्ञापन
हरियाणा की सियासत में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल के बीच राज्य के नेताओं ने दिल्ली के दौरे तेज कर दिए हैं। कोई बनने के लिए तो कोई बचने के लिए दिल्ली की दौड़ लगा रहा है।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिन भर पार्टी की गतिविधियों में दिल्ली में व्यस्त रहे। इस पूरे घटनाक्रम के बीच स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने बातचीत के लिए दिल्ली बुला लिया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक डॉ. अनिल जैन ने विज को करीब तीन दिन पहले दिल्ली आने के लिए कहा था। विज की बेबाक छवि के कारण जैन ने विज से भी सरकार के बारे में फीडबैक लिया है। उन्होंने ताजा राजनीतिक हालात पर विज के साथ चर्चा की, जिसके बाद अनिल विज की मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा भवन में करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई है।

खट्टर कैबिनेट में बदलाव की चर्चाओं को देखते हुए भी हरियाणा के नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा लगा रहा। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव और विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी हरियाणा प्रभारी के साथ मुलाकात की है। घनश्याम सर्राफ का नाम असंतुष्ट विधायकों की सूची में आता है। सरकार में उन्हें पिछली बार मंत्री पद से भी मुक्त किया जा चुका है। बहरहाल, इस पूरे घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह भी दिल्ली रहेंगे। इस बीच संघ और पार्टी केअन्य वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात हो सकती है
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हरियाणा को मिल सकता है डिप्टी CM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : File Photo
रियाणा मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा फेरबदल होने की सम्भावना है। जाटों को खुश करने के लिए जाट विधायकों में से उप मुख्यमंत्री बनाये जा सकने की संभावना जताई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी के साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेर बदल किया जा सकता है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि एक दो मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है। पिछली बार मंत्रिमंडल में हुए बदलाव के बाद मुख्यमंत्री ने भी इस बात के संकेत दिए थे कि आगे भी बदलाव संभव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें