फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान और संसद वीडियो विवाद पर खुलकर बोले डिप्टी सीएम

Mon, 25 Jul 2016 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि संसद की मर्यादा और सुरक्षा में अगर कोई सेंध लगाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए न कि समर्थन में आकर खड़े हो जाना चाहिए। डिप्टी सीएम रविवार को श्री हरमंदिर साहिब में परिवार के साथ माथा टेकने पहुंचे थे। इस दौरान वह सांसद भगवंत मान का संसद सुरक्षा से जुड़ा वीडियो लीक करने पर टिप्पणी कर रहे थे। 
विज्ञापन


सूचना केंद्र में पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर शिअद का कोई भी सांसद ऐसा काम करता तो पार्टी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती न कि समर्थन में आती। आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि आप के नेता देश और किसी भी धर्म के मान सम्मान का ध्यान नहीं रखते। उन्होंने आरोप लगाया कि आप का अलगाववादी शक्तियों से संबंध हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब को बदनाम करने के लिए आप ने पूरा जोर लगाया हुआ है, लेकिन वे ऐसा नहीं होने देंगे। बादल ने कहा कि इस समय चल रही पुलिस की भर्ती में लगभग सात लाख युवाओं ने आवेदन किया है और वे इन सबका डोप टेस्ट करवाकर सच्चाई देश के सामने लाएंगे कि कितने प्रतिशत युवा वास्तव में नशा करते हैं। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वे डोप टेस्ट की सच्चाई खुद देखें और लोगों तक पहुंचाएं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव

सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala

विधानसभा चुनाव में विभिन्न पार्टियों की चुनौती पर सुखबीर ने कहा कि वे इसका सामना सबूतों के साथ करेंगे और पंजाब में हो रहा विकास उनके काम की गवाही भरेगा। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे और 2017 में फिर गठबंधन सरकार बनेगी। 

अमृतसर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में ज्यादा काम एक अक्तूबर तक पूरे हो जाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीआरटीएस प्रोजेक्ट शुरू होने से ट्रैफिक की कोई समस्या नहीं रहेगी और लोगों का शहर में आना-जाना आसान हो जाएगा। 

रविवार को उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब के आसपास हो रहे सौंदर्यीकरण के काम, गोल्डन टेंपल के निचले हिस्से में हो रहे काम और बीआरटीएस की प्रगति के अतिरिक्त कई अन्य कामों को मौके पर जाकर देखा। सुखबीर बादल ने सुबह केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और बच्चों के साथ दरबार साहिब में माथा टेका और सरबत के कल्याण के लिए अरदास की। इस अवसर पर उनके साथ अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और शिरोमणि कमेटी सदस्य रघुजीत सिंह विर्क भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें