पंजाब में भाजपा के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के एलान पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रतिक्रिया दी। बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल कोई मामूली सियासी पार्टी नहीं है, यह एक उसूल वाली पार्टी है। हमारे लिए नंबर गेम से ज्यादा उसूल महत्वपूर्ण हैं।
सुखबीर ने कहा कि अकाली दल ने सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई, कौम की रक्षा, पंजाब की रक्षा, शांति और भाईचारा पंजाब में बना रहे यह अकाली दल की जिम्मेदारी है। दिल्ली की राष्ट्रीय पार्टियां सिर्फ वोट की राजनीति करती है, हम वोट की राजनीति नहीं करते।