फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में कैप्टन पर बरसे सुखबीर बादल, ‘जबर रैली’ को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Tue, 02 Oct 2018 08:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर बादल
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने संगठन में जोश भरने के लिए पंजाब के जीरकपुर में रैली का आयोजन किया। इस दौरान सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। हलका डेराबस्सी में अकाली दल के वर्करों के लिए गांधी जयंती का दिन जोश भरा रहा। उनका उत्साह बढ़ाने के लिए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पहुंचे।

 

ब्लाक समिति चुनाव में अकाली दल को मिली करारी हार के बाद वर्करों का मनोबल गिर रहा था। इसे देखते हुए हलका विधायक एनके शर्मा ने जीरकपुर में एक रैली आयोजित की। 

विज्ञापन

इसमें पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं, रैली के दौरान सुखबीर बादल के निशाने पर कांग्रेस सरकार रही, वहीं हलका विधायक एनके शर्मा ने ब्लाक समिति चुनाव में कथित धांधली को लेकर प्रदेश महासचिव दीपेंद्र ढिल्लों को निशाने पर रखा। सुखबीर बादल 7 अक्तूबर को पटियाला में होने वाली ‘जबर रैली’ को लेकर वर्करों में उत्साह भरने के लिए यहां पहुंचे थे। 

Trending Videos

सुखबीर लाल डायरी में अफसरों के नाम दर्ज कर लें : विधायक

सुखबीर बादल
हाईवे पर स्थित एक फार्म हाउस में हलका विधायक एनके शर्मा के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। वहीं, रैली में जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू के अलावा आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में पार्टी वर्करों ने भाग लिया। विधायक शर्मा ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार ने सूबे की सत्ता संभाली है, तब से अकाली वर्कर उनके निशाने पर हैं। 

पार्टी वर्करों के ऊपर बिना किसी बात को लेकर झूठे केस दर्ज करवाए जा रहे हैं, जिनका कोई आधार नहीं। लालड़ू नगर परिषद के अध्यक्ष बुल्लू राणा पर पहले धोखाधड़ी के केस दर्ज करवाया, इसके बाद एक वर्कर से दुर्व्यवहार किया गया। एनके शर्मा ने सुखबीर बादल से अपील की कि अपनी लाल डायरी के अंदर हलका डेराबस्सी के अंदर काम करने वाले अफसरों के नाम जरूर लिख लें, ताकि सरकार आने पर उनसे हिसाब चुकता किया जा सके।
विज्ञापन

एनके शर्मा मेरा छोटा भाई, जीरकपुर का बदल देंगे नक्शा 

सुखबीर बादल
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि आज सूबे की जो हालत है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे 80 का दशक फिर आ गया हो। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बाहरी ताकतों को सूबे के अंदर ला रहे हैं, जो यहां की शांति को भंग करना चाहते हैं। 10 साल तक अकाली दल ने सूबे पर राज किया, लेकिन कभी किसी के साथ धक्काशाही नहीं की। 

सुखबीर ने एनके शर्मा को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि पहले दिन थे जब जीरकपुर को कोई नहीं पूछता था। अब जीरकपुर का नाम देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बोलता है। एनके शर्मा ने जब कभी विकास कार्यों को लेकर फंड की मांग की, उन्हें बिना देरी जारी कर दिया गया। अब कांग्रेस सरकार आने के बाद शहर में चल रहे विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं।  

कैप्टन के हलके में करेंगे रैली 
सुखबीर बादल ने कांग्रेस के सूबा प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा दिए एक बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जाखड़ कहते हैं कि अकालियों को लोग अब गांवों में घुसने नहीं देंगे। यह जाखड़ की गलतफहमी है। कांग्रेस के खिलाफ शुरू की गई पोलखोल रैली के सिलसिले में सीएम के हलके में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। सुखबीर ने कहा कि ‘सीएम दे हलके विच्च इक लख तो ज्यादा बंदा लै के कैप्टन दे किले साहमणे आवांगा, ते उस दिन इन्हां दा हंकार तोड़ांगे।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें