बठिंडा में कर्ज से परेशान किसान ने दी जान
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में कर्ज के दंश ने एक और जिंदगी छीन ली। बठिंडा में किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान गांव मिर्जेआणा निवासी 38 वर्षीय मेजर सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक किसान इससे पहले भी दो बार खुदकुशी करने का प्रयास कर चुका था।
मिली जानकारी के अनुसार, मेजर सिंह के पास 8 एकड़ जमीन थी, लेकिन फसल अच्छी न होने के कारण उसे कर्ज लेना पड़ा। उसके सिर पर करीब ढाई लाख रुपये का कर्ज था। जिसे चुकाने में वह समर्थ नहीं था। इसी परेशानी के चलते उसने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।
मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बच्चा छोड़ गया है। वहीं किसान यूनियन के नेता शिंगारा सिंह मान ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार तुरंत मुआवजा दे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।