फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपरों की टेंशन में फंदे से झूल गया छात्र

Tue, 04 Mar 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लांडरां
विज्ञापन
विज्ञापन
पेपरों की टेंशन के चलते एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक किरनजीत सिंह पुत्र गुरूचरण सिंह फेज-3बी1 के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन


उसकी माता ने बताया कि वह सोमवार को स्कूल भी नहीं गया था। उसने एक बजे मुझे पीने के लिए पानी भी दिया। इसके बाद वह घर के सामने दूसरे मकान में चला गया और ऊपर चौबारे में जाकर गर्डर को परना बांध कर लटक गया।

इसका पता उन्हें तब चला जब उसका दूसरा लड़का स्कूल से आया। उसने चौबारे का दरवाजा खुला देखा, तो वह वहां गया। उसने देखा कि उसका भाई गर्डर से लटक रहा था। तभी उसने शोर मचाया फिर लोगों ने इकट्ठे होकर उसे नीचे उतारा। उसके बाद उसे निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।
विज्ञापन


मृतक के पिता और गांववासियों ने बताया कि इस कि किसी के साथ दुश्मनी और लड़ाई झगड़ा नहीं था। इसके कारण उन्होंने पुलिस की कार्रवाई नहीं करानी चाही और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें