फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को भाजपा मंत्री ने ट्वीट कर दी बहुत बड़ी सलाह

Mon, 21 Sep 2015 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की दिल्ली रैली के बाद राहुल गांधी को भाजपा मंत्री ने ट्विटर के जरिए बेहद खास सुझाव दिया। ये भाजपा मंत्री अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने चार ट्वीट किए और कांग्रेस की दिल्ली रैली पर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


ये मंत्री कोई और नहीं बल्कि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हैं। रैली मे बाद ही विज ने ट्वीट की झड़ी लगा दी थी। एक के बाद एक ट्वीट किए।

अनिल विज के ट्वीट
राहुल गांधी अपनी मां को संभालें, भाजपा के राज में भारत माता पूरी तरह सुरक्षित है।आजादी के आधे से ज्यादा समय तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस को सत्ता जाते ही किसानों और मजदूरों की याद आने लगी। वाह रे राजनीति।हरियाणा में किसानों की जमीन का सबसे बड़ा भक्षक आज दिल्ली रैली में किसानों का रक्षक होने का झूठा दावा कर रहा है।दिल्ली रैली में कांग्रेसी बावर्दी पहुंचे हैं। कुछ पिंक तथा कुछ लाल पगड़ी में। कांग्रेस अब बैंड पार्टी बन गई है। अच्छा काम है।
विज्ञापन

जमीन को मां बताने पर उखड़े भाजपाई

भाजपा के उखड़ने का कारण है राहुल गांधी के किसानों की जमीन को मां बताने संबंधी बया। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि जब अपने जीजा राबर्ट वाड्रा के निजी स्वार्थों और चहेतों की जेबें भरने के लिए केवल हरियाणा के किसानों की 78 हजार 695 एकड़ मां रुपी जमीन को औने-पौने दामों पर प्राइवेट बिल्डरों और डेवलपरों के साथ मिलीभगत कर लूटा गया था, उस वक्त तो केवल एक ही मां याद आती थी। वह सोनिया गांधी थीं।

जब किसानों को सेक्शन चार और सेक्शन छह का डर दिखाकर उनकी जमीन को लूटा गया उस वक्त कांग्रेस के किसी नेता का बयान नहीं आया कि जमीन किसानों की मां है। आज जब वे 44 की संख्या पर संसद में सिमट गए तो इनके स्क्रिप्ट राइटर यह लिखकर दे रहे हैं कि जमीन को मां भी कहते हैं।

बहुत हैरानी की बात है कि काले कानून द्वारा 60 साल तक मां को लूटने वालों को आज तक एक भी ऐसा व्यक्ति, कार्यकर्ता या नेता नहीं मिला, जिसने गांधी परिवार को यह बताया हो कि इस देश में किसान जमीन को मां का दर्जा देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें