विजिलेंस की महिला कर्मी से बलात्कार करने के आरोपी पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने बुधवार दोपहर को सीजीएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने लंगाह को नौ अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस दौरान लंगाह की गाड़ी रोककर उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उनकी गाड़ी को वहां से निकाला।
बुधवार दोपहर को बलात्कार के आरोपी सुच्चा सिंह लंगाह ने सीजीएम कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को सूचित किया गया। इस पर भारी पुलिस बल कोर्ट परिसर पहुंच गया। सीजीएम मोहित बांसल ने लंगाह कोनौ अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उल्लेखनीय है कि जैसे ही जैसे ही लंगाह के आत्मसमर्पण के बारे में लोगों को पता चला कि पूरा कोर्ट परिसर खचाखच लोगों से भर गया।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के लोग भी कोर्ट परिसर में पहुंचे और उन्होंने कोर्ट परिसर में ही लंगाह के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरु कर दी। पुलिस के आला अधिकारियों ने सत्कार कमेटी के लोगों को कोर्ट परिसर से बाहर जाने के लिए कहा। वहीं कोर्ट में कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने लंगाह को वहां से निकालने के लिए फोर्स तैनात कर दी। इस पर कोर्ट परिसर के बाहर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के सदस्यों ने लंगाह की गाड़ी रोक कर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने हलके बल का प्रयोग कर जैसे तैसे सुच्चा सिंह लंगाह की गाड़ी को वहां से निकाला।
युवक ने लंगाह पर किया कृपाण से किया हमला
Sucha Singh Langah
युवक ने लंगाह पर किया कृपाण से किया हमला
पुलिस लंगाह को अदालत परिसर से बाहर ले जाने की कोशिश कर रही थी। पुलि ने लंगाह को पुलिस गाड़ी में बैठाया ही गया था तो एक सिख नौजवान ने किरपान से लंगाह पर हमला कर दिया। लंगाह इस हमले में बच गए। पुलिस ने हमला करने वाले पर काबू पा लिया। लंगाह के अदालत में आत्मसमर्पण करने के कारण अदालतों का कामकाज भी प्रभावित हो गया। वकील और अदालतों में आए लोग इस घटनाक्रम को ही देखते रहे।
कांग्रेसी नेता ने मेरे खिलाफ साजिश रची: लंगाह
अदालत में पेश होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए लंगाह ने कहा कि मेरे विरुद्ध एक साजिश रची गई है, जिसमें एक कांग्रेसी नेता तथा एक पुलिस अधिकारी ने मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मेरे विरुद्ध साजिश रची है, समय आने पर उन्हें जवाब दूंगा।
सतकार कमेटी ने पुतला जलाकर नारेबाजी की
सतकार कमेटी ने पुतला जलाकर नारेबाजी की
सतकार कमेटी ने पुतला जलाकर नारेबाजी की
गुरदासपुर। बलात्कार केस मामले में फंसे पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह की ओर से गुरदासपुर की कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतकार कमेटी की ओर से कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर प्रदर्शन किया। कमेटी के सरपरस्त भाई बलबीर सिंह मुच्छल और सदस्य भाई निशान सिंह सियालता की अगुवाई में लंगाह का पुतला जलाया गया और जोरदार नारेबाजी की गई।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लंगाह की हरकत से सिख जगत की समूह संगत को भारी ठेस पहुंची है। लंगाह ऐसी हरकतें पहले भी करता रहे हैं। पिछले समय में भी सिखों की धार्मिक संस्था अकाल तख्त में ढांढी सिखों से धक्के से माइक छीना था। लंगाह के घटिया काम करने के बावजूद भी अभी तक तख्तों के जत्थेदारों ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सिख संगठन इस घटना की जोरदार शब्दों में निंदा करती है।
वक्ताओं ने बताया कहा कि सिखों की धार्मिक भावनाओं को भारी चोट पहुंचने के लिए सुच्चा सिंह लंगाह के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के लिए संगठन ने एसएसपी की मांगपत्र भी सौंपा है। इस मौके पर तरलोचन सिंह, मनजीत सिंह, सुखजीत सिंह आदि उपस्थित थे।