फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' नेता के बड़े बोल, अंगुली काट शहीद बनना चाह रहे हैं बादल

Sun, 13 Mar 2016 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुच्चा सिंह छोटेपुर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने कहा है कि पंजाब के नदी जल के मसले को उलझा कर पंजाब के साथ गद्दारी करने वाले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अब सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) की भूमि को डी-नोटीफाई कर मालिक किसानों को वापस करने के नाम पर अपना खोया जनाधार बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोग बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह के हर राजनीतिक पैंतरे को अच्छी तरह समझते हैं, जो आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को एक बयान में सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि सदन में एसवाईएल की जमीन को डी-नोटीफाई करने का कदम महज राजनीतिक हथकंडा है, ताकि पंजाब के लोगों को आगामी चुनाव तक और गुमराह किया जा सके। आप नेता ने कहा कि बादल की ओर से पंजाब के नदी जल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पद छोड़ने जैसी बातें अंगुली काट कर शहीद बनने जैसी हैं, जबकि पंजाब के लोग सत्ता के भूखे बादल परिवार की रग-रग से वाकिफ हो चुके हैं।

छोटेपुर ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बादल की तरह वह भी नदी जल के मुद्दे पर पंजाब के लोगों को एक बार फिर गुमराह करने की कोशिश में जुटे हैं, जो कभी भी कामयाब नहीं होगी। छोटेपुर ने कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के नेताओं ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए हमेशा पंजाब के हितों के साथ गद्दारी की है।
विज्ञापन


पंजाब के नदी जल को गैर-राइपेरियन राज्यों की ओर से लूटे जाने के लिए यह तीनों दल बराबर जिम्मेदार हैं, जिनके नेताओं ने कुर्सी के लिए अपने केंद्रीय नेतृत्व के सामने पंजाब के हितों को दांव पर लगाया है। उन्होंने कहा कि यही कारण हैं कि केंद्र सरकारों द्वारा पंजाब का नदी जल लूटने के लिये कुदरत समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों की धज्जियां उड़ाई गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें